फिरोजपुरः जिले के गांव हबीबके के पास धुंसी बांध की नोकों पर दरारें आने लग गई है। बांध के नोकों पर दरारे आने से एक बार फिर से बाढ आने का खतरा बढ़ने लग गया है। हालांकि स्थानीय लोग और सेना मिलकर बांध की मुरम्मत का काम कर रही हैं। लेकिन दूसरी ओर हो रही बारिश और नीचे सतलुज के तेज पानी के कारण अब बांध को भी दरारें पड़ने लगी हैं। गांव हबीबके के पास बांध में दरारें आ गई हैं।
जिसे देखते हुए गांव वासियों ने सेना की मदद से बांध की मुरम्मत का काम फिर से शुरू कर दिया है। क्योंकि अगर इस बांध में फाड़ ज्यादा आ गया तो समझा जा सकता है कि कई गांव पानी की चपेट में आ जाएंगे। ऐसे में जिले में बड़ा नुकसान हो सकता है। सतलुज के पानी की मार लगातार फिरोजपुर के गांवों को झेलनी पड़ रही है।
इसी कारण सतलुज के किनारे बने बांध को भी अब दरारें लग रही हैं। नोकों पर दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। अब लोग अपनी तरफ से सेना की मदद लेकर बांध की मुरम्मत में जुटे हुए हैं। तस्वीरें आपके सामने खतरे को दर्शा रही हैं, पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज बहाव के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।