Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: सरपंच व उसके साथी पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, 1...

Punjab News: सरपंच व उसके साथी पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव नासरके में मौजूदा सरपंच और उसके साथी को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। घटना में सरपंच समेत 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी देते हुए डीएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक तथा थाना घनीये के बांगर के अधीन पड़ते गांव नासरके में गांव के ही कुछ लोगों की सरपंच शमशेर सिंह के साथ पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश थी। इसको लेकर कई बार आमने सामने हो चुके हैं। वहीं ब्लैकआउट की रात को बल्ब बंद करने को लेकर सरपंच का आरोपियों से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से सरपंच शमशेर सिंह और उसके साथी पर गोलियां चला दीं।

इस दौरान गोली शमशेर सिंह की पीठ में लगी, जबकि एक गोली उनके साथी सोनू के गर्दन के पास गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सरपंच ने बताया कि पुरानी रंजिश की आड़ में गांव के कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग की है।

इस संबंध में फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रंदीप सिंह, मेहताब सिंह और अपार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी अपार सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -