गुरदासपुरः पंजाब में पतंगों का त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चाइना डोर का आंतक शुरू हो गया है। वहीं इस घातक डोर से घटनाओं के मामले एक बार फिर से हादसे होने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला कस्बे नौशहरा माझा सिंह से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल पर वेरका से अपने गांव लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति चाईना डोर की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां बुजुर्ग जसपाल सिंह के 20 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह के शरीर से चाईना डोर को निकालने के दौरान उनकी पत्नी संतोख कौर का हाथ भी कट गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल जसपाल सिंह और उनकी पत्नी संतोख कोर ने बताया कि वे वेरका से वापस अपने गांव नौशहरा माझा सिंह जा रहे थे। इस दौरान पखरपुरा गांव स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय जसपाल सिंह को महसूस हुआ कि उसके शरीर पर चाइना डोर लिपट गई।
जिसके बाद पीड़ित ने मोटरसाइकिल रोकी और डोर को हटाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उसके माथे पर खरोंच आ गई और वह खून से लथपथ हो गया। जब उनकी पत्नी ने डोर को हटाने की कोशिश की तो उनका भी हाथ कट गया। लेकिन महिला ने अपने हाथ की परवाह न करते हुए डोर निकाली और खून से लथपथ पति के सिर पर पगड़ी बांध दी। जिसके बाद राहगीर ने उनकी हालत देखी तो उन्हें जीप में अस्पताल ले गया। जहां जसपाल सिंह के सिर पर जहां 22 टांके लगे हैं वहीं उनकी पत्नी के हाथ पर 4 टांके लगे हैं। उन्होंने चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
