Loading...
HomePunjabMogaPunjab News: BJP, Akali Dal व Congress पर CM Mann ने साधे...

Punjab News: BJP, Akali Dal व Congress पर CM Mann ने साधे निशाने, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में डिसचार्ज होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मोगा में आयोजित नशा विरोधी रैली में शामिल हुए। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हर गांव में खेल के मैदान बनाएगी और खेल का सामान भी देगी। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ेंगे, उन्हें खेलों से जोड़ा जाएगा और रोजगार भी दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार 60 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा।

उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें। सीएम भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से कहलवाया कि वे न खुद नशा करेंगे और न नशा तस्करी या सेवन को बढ़ावा देंगे, बल्कि अपने गांव, वार्ड और समाज से नशा खत्म करने के लिए काम करेंगे। सीएम भगवंत मान ने अस्पताल में दाखिल होने पर विरोधियों द्वारा तंज कसे जाने को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह अस्पताल जाते हैं, तो विरोधी कहते हैं कि वह वैसे ही चला गया।

उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से कहा कि वह उनकी जड़ों में बैठेंगे। सीएम ने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। सीएम मान ने बिना नाम लिए मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कचहरी से जमानत मिल सकती है, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी। अभी भी मूछों को ताव दे रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की कल अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया, इसके बाद सीएम मान हेलिकॉप्टर से मोगा रैली में शामिल होने पहुंचे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page