चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्कूल के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों के लिए एक नई योजना बनाने जा रही है। मान ने कहा कि फिनलैंड के स्कूलों में बच्चों को हर पीरियड में कुछ समय की ब्रेक मिलती है। अब हम भी इस पर विचार कर रहे हैं और इस नीति पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूलों में बच्चों को पीरियड के दौरान ब्रेक दिया जाए।
मान ने कहा कि एक पीरियड में 5 मिनट की ब्रेक हर बच्चे के लिए अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि बच्चों पर किसी तरह का बोझ न पड़े और बच्चे ताजगी के साथ पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू हो चुका है, एक-दो स्कूलों में इसका परीक्षण करके देखते हैं, फिर पूरे पंजाब में इस नीति को लागू किया जाएगा।
