लुधियानाः पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत बीते दिन लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नशा तस्करों को चेतावनी दी थी कि या तो वह पंजाब छोड़ दे या फिर नशे का कारोबार छोड़ दें। वहीं आज अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान नशे के खिलाफ11 बजे पैदल रोड शो करेंगे।
जोकि आरती चौक से शुरू होकर घुमार मंडी के रास्ते डीआईजी की कोठी तक निकाला जाएगा। इस पदयात्रा में स्कूलों के छात्र और कालेज के छात्र भी शामिल होंगे। केजरीवाल और सीएम मान द्वारा आज शहर में निकाले जा रहे रोड शो को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
बताया जा रहा हैकि शहर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मी सड़क पर तैनात रहेंगे। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल लोगों को भी संबोधित करेंगे। पद यात्रा के स्वागत के लिए आप पार्टी के वर्करों द्वारा भी विधानसभा हलका पश्चिम में तैयारियां की जा रही है। करीब दोपहर 2 बजे तक सीएम मान और केजरीवाल लुधियाना में रुकेगा। इसके उपरांत वह वापस चंडीगढ़ चले जाएंगे। फिर 3 अप्रैल को मान और केजरीवाल ITI का दौरा करेंगे।
