HomePunjabLudhianaPunjab News: मामूली विवाद को लेकर झड़प, ड्राइवर को मारे चाकू, देखें...

Punjab News: मामूली विवाद को लेकर झड़प, ड्राइवर को मारे चाकू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले की EWS कालोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां एक ड्राइवर पर युवक द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में चाकू ड्राइवर के पेट पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ ड्राइवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया।

जानकारी देते हुए पीड़ित ध्रमेन्द्र ने कहा कि वह ईडब्लयूएस कालोनी का रहने वाला है। उसे तेज पेशाब आया तो पास में कोई शौचालय नहीं था। इसलिए वह खाली जगह पर पेशाब करने लगा। अचानक से एक कार में सवार लड़का गाड़ी से उतरा और गालियां देने लगा। ध्रमेन्द्र मुताबिक उसने उस युवक से कहा भी कि उसे पता नहीं था गलती से उसने पेशाब कर दिया लेकिन गुस्से में आए युवक ने कार से खंजर (बड़ा चाकू) निकाला और मारपीट कर पेट में घोंप दिया।

चाकू मारने वाला युवक मौके से भाग गया। खून से लथपथ हालत में उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। चाकू इतना गहरा लगा है कि पेट के अंदर की चर्बी तक बाहर आ गई। हमला करने वाले उस युवक को उसने पहले कभी नहीं देखा। इस मामले में वह पुलिस शिकायत करेगा ताकि हमलावर पर कार्रवाई हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -