गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज सुबह 9.16 बजे बाटा चौक के पास 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने घड़ियों व इलेक्ट्रानिक के व्यापारी की दुकान के बाहर गोलियां चला दी। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक सवार आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा हैकि दुकानदार को आरोपियों के खिलाफ कुछ कहने से मना किया जा रहा है।
Punjab News: शोरूम पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने#twitterclarets #BreakingNews #CCTV #indigo #AndreRussell #SupremeCourt #WestBengalElection2026 pic.twitter.com/mXcQ6GHoqJ
— Encounter India (@Encounter_India) July 17, 2025
लेकिन अन्य दुकानदारों की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें बाइक सवार घटना स्थल से फरार होते हुए दिखाई दिए। घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवकों सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास बाटा चौक स्थित दुकान के बाहर आकर रूके और एकदम से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली दुकान के शीशे पर जा लगी। पुलिस ने मौके से बिना चली गोली भी बरामद की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बाजार में गोलीबारी की घटना को लेकर सहम का माहौल पाया जा रहा है।