HomePunjabLudhianaPunjab News: Grewal Farm पर हुए विवाद की CCTV आई सामने, हथियारों...

Punjab News: Grewal Farm पर हुए विवाद की CCTV आई सामने, हथियारों के साथ दिखे बदमाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड पर बीते दिन 2 पक्षों में गोलियां चली थी जिसकी सीसीटीवी सामने आई है। इस वीडियो में बदमाश शरेआम हथियारों के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं बदमाश कैमरे भी तोड़ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, सेंट्रल जेल के पास ग्रेवाल फार्म हाउस पर कब्जा करने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना में 4 गोलियां चलाई गई थी। कहा जा है कि ग्रेवाल फार्म हाउस का प्रॉपर्टी का विवाद काफी समय से चल रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा कई बार प्रेस वार्ता भी की जा चुकी है। प्रॉपर्टी विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कहा जा रहा है कि आज एक पक्ष द्वारा कब्जे करने की कोशिश की गई। इस दौरान दोनों पक्षोंं में विवाद हो गया और गोलियां चल थी।

घटना के बाद बदमाशों की सीसीटीवी काफी वायरल हो रही है। इसमें बदमाशों हथियारों के साथ शरेआम फार्म हाउस में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। कुछ बदमाशों ने तो मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं कुछ बिना मास्क के भी हैं जिन्होंने डंडे पकड़े हुए हैं और वह सीसीटीवी कैमरे तोड़ते नजर आ रहे हैं। अब पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई कर सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -