गुरदासपुर : जिले के बस स्टैंड से निकली ABTC कंपनी की बस बाईपास पर पलटियां खाकर एक गाड़ी पर चढ़ गई। जिस समय यह हादसा हुआ बस सवारियों से लैस थी। इस दौरान बस की गति बहुत तेज थी। बस डिवायडर से टकरा कर पलटिया खाकर रॉंग साइड चली गयी और दूसरी ओर से आ रही गाड़ी पर चढ़ गई। जिसे देख राहगीरों के होश फाख्ता हो गए।
View this post on Instagram
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दलजिंदर सिंह ने बताया कि बस 4: 45 बजे गुरदासपुर बस स्टैंड्स से निकली थी। बस चालक द्वारा बस तेजी से चलाई जा रही थी। जिस कारण बस डिवायडर से टकरा कर पलटियां खाकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और गाड़ी पर जा चढ़ी। इस घटना मे बस मे सवार 30 से 35 लोग जख्मी हुए है। जिन्हे अलग अलग अस्पतालों मे भर्ती करवाया गया है। गाड़ी मे सवार लोगो भी जख्मी हुए है।