Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसा: पंजाब में एक ओर चुनावों को लेकर माहौल गरम है, वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला मानसा के कस्बा बधलाडा से सामने आया है, जहां पुलिस व गैंगस्टरों में गोलियां चलाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टरों की पीछा कर रही थी। इस दौरान जैसे ही पुलिस की गाड़ी गैंगस्टरों की गाड़ी तक पहुंची तो गैंगस्टरों ने पुलिस की गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मारी और उसके फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

इस घटना में गैंगस्टर साथियों सहित भागने में कामयाब हो गया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में सवार गैंगस्टर की पहचान जस्सा नानकसरिया के रूप में हुई है। इस दौरान उसके साथ अन्य 4 साथी भी मौजूद थे। गैंगस्टर बठिंडा से संबंधित बताए जा रहे हैं और पुलिस भी बठिंडा से उनका पीछा करती आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page