Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: BMW कार सवार और बाइक चालकों में चली गोलियां, देखें...

Punjab News: BMW कार सवार और बाइक चालकों में चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना दुगरी इलाके के अंतगर्त आते हलके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में व्यक्ति की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डुगरी इलाके के भाई जेता चौक में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान भरे बाजार में फायरिंग हुई। लोगों ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। चश्मदीद ओम प्रकाश ने बताया कि BMW में आए युवकों की बाइक सवार युवकों में उनकी दुकान के सामने विवाद हुआ है।

इस घटना में सरेआम युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से एक खोल बरामद किया है। वहीं महिला ने कहा कि 10 से 12 नौजवानों में बहसबाजी हो रही थी। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलनी शुरू हो गई। दोनों पक्ष लड़ते हुए उनकी दुकान तक पहुंच गए। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -