Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: नशेड़ी के भाई को मिला 40 गज के घर को...

Punjab News: नशेड़ी के भाई को मिला 40 गज के घर को गिराने का नोटिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परिवार का हुआ बुरा हाल, हमारा क्या कसूर : प्रदीप कुमार

लुधियाना: शहर के एक इलाके मे रह रहे परिवार पर उस समय दुखो का पहाड़ टूट गया। जब परिवार को निगम की ओर से घर तोड़ने का नोटिस मिला। दरअसल, उक्त परिवार का एक लड़का नशे करता है। पुलिस के मुताबिक वह पूर्ति के लिए नशा बेचता भी है। इसलिए परिवार को प्रशासन की ओर से नोटिस देकर घर की NOC और नक्शा मांगा गया है। यदि समय पर दोनों दस्तावेज निगम मे नहीं पेश किये, तो डेमोलिश की कार्रवाई जायेगी।

इस मामले मे प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी मनप्रीत ने बताया कि उसका भाई 5 सालो से नशा कर रहा है। उनका मकान 40 गज का है। इस मकान की उनके पास रजिस्ट्री नहीं है। वह जैसे तैसे मेहनत कर अपना गुजरा कर रहे है। जब से उन्हें घर गिराने का नोटिस मिला है। परिवार मे दहशत का माहौल है कि पता नही किस समय कार्रवाई हो जायेगी।

परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कार्रवाई करने से पहले एक बार जांच पड़ताल कर ले। यदि उनका लड़का नशा करता है, तो उसमे परिवार का क्या दोष है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -