चंडीगढ़ः हनी ट्रैप का नया खेल सामने आया है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि कई लड़के खुद लड़कियां बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। अब मार्केट में आने से लोग परहेज करने लगे हैं। लोगों के मुताबिक ये ग्रुप रात पौने 10 बजे के बाद एक्टिव होता है। मई में ऐसा ही एक युवक पकड़ा गया था, जो लोगों का ठगता था। सबसे ज्यादा मामले उन सड़कों पर आ रहे हैं, जहां पर पुलिस की आवाजाही कम होती है या सड़क सुनसान रहती हैं। मोहाली फर्नीचर मार्केट से मोहाली जाने वाली सड़क, फेज-1 में गायत्री शक्ति पीठ से फेज-6 बस स्टैंड, खरड़ से लेकर जीरकपुर तक जाने वाले एयरपोर्ट के कुछ एरिया, चंडीगढ़ के सेक्टर-48 से फेज-10 जाने वाली रोड, जीरकपुर के कुछ एरिया और खरड़ बस स्टैंड के पास ये ग्रुप एक्टिव है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਮੋਹਾਲੀ – ਕੁੜੀਆਂ ਦੇ ਭੇਸ ਵਿੱਚ ਮੁੰਡਿਆਂ ਦਾ ਗਿਰੋਹ ਬਲੈਕਮੇਲਿੰਗ ਕਰਦਾ ਬੇਨਕਾਬ!
रात 10 बजे के बाद सड़कों पर एक्टिव होता गिरोह — लड़कियों के भेष में घूम रहे लड़के pic.twitter.com/XpWZgd76re
— Encounter India (@Encounter_India) October 30, 2025
मोहाली के फेज-3बी 2 और IV अस्पताल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मार्केट में गई एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहती है कि अब मोहाली की मार्केट में आना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे हैं। मोहाली की मार्केट में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती है। ऐसे वीडियो पहले भी बहुत सामने आए हैं, लेकिन मोहाली पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने में फेल है। मोहाली में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
मोहाली के फेस-4 में रहने वाले अतुल सोनी ने कहा कि मैं इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता हूं। 3 दिन पहले मैं जब IV अस्पताल से फेस 5 की तरफ आ रहा था तो लड़के बने लड़कियों ने मेरी बाइक रोकने की कोशिश की। मैंने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने गलत इशारे करना शुरू कर दिए।
आम तौर पर यह लड़के ग्रुप में रहते हैं। रात पौने 10 बजे के बाद यह एक्टिव होते हैं। लड़कियों की ड्रेस में तैयार होकर आते हैं। रोड के किनारे खड़े होते हैं। जैसे ही गाड़ी वाला आता है तो लिफ्ट का इशारा करते हैं। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी रोकता है तो उसकी गाड़ी में सवार हो जाते हैं। उसके बाद यह तंग करते हैं। फिर पैसे मांगने लगते हैं। पैसे न देने पर उनसे उलझने लगते हैं।