लुधियानाः हरियाणा के यमुनानगर में बोन ब्रेड गाड़ी की ट्राले से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ब्रेड कंपनी के सेल्मैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। भूपिंदर चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड में सेल्समेन और ड्राइवर के रूप में काम करता था और वह हरियाणा में ब्रेड की गाड़ी लेकर गया था, इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
Bonn Bread गाड़ी की ट्राले से ट/क्क/र, सेल्समैन की मौ//त#Encounternews #BonnBread #TruckCollision #Fatalincident #BreakingNews #latestupdates #news pic.twitter.com/yeO6Awc3vm
— Encounter India (@Encounter_India) February 21, 2026
बताया जा रहा हैकि ब्रेड की गाड़ी चला रहे ड्राइवर की छाती में गार्डर लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक भूपिंदर के रिश्तेदार परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके जीजा भूपिंदर सिंह बोन ब्रेड, चंडीगढ़ रोड स्थित कंपनी में ड्राइवर और सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। वह टाटा गाड़ी नंबर PB10HU-1275 में माल लोड कर यमुना नगर, हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन में गांव साहनी के सामने शराब के ठेके के नजदीक उसकी गाड़ी की टक्कर गाड़ी नंबर PB10HW-8535 से हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भूपिंदर की शादी को 13 साल हो गए है। उसका 6 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।