फिरोजपुर। जिला के गांव गुर्दत्ति वाला नदी में एक गुमशुदा युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर से युवक लापता हो गया था। जिसका शव नदी से बरामद हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस घटना बारे पुलिस टीम छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी ने मारकर उसे नदी फेंका है। 26 नवंबर को युवक घर सुबह 11:00 के करीब घर से निकला था पर वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने काफी युवक की तलाश की पर मिला नहीं। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि उसका बाइक व कपड़े नदी की पटरी पर पड़े हैं। इसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्होंने गोता खोर की मदद से नदी में युवक की शव को निकाल लिया है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।