Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे...

Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे गंभीर आरोप, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः चौकी जगतपुरी के अधीन आते जस्सियां रोड पर इलाके में विवाद हो गया। जहां नशा करते व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगे है। इस झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ है। आरोप है कि वह नशा करते है और आए दिन महिलाओं को गालियां निकालते है।

व्यक्ति ने कहा कि देर रात भी बच्चे बाहर गली में खेल रहे थे और व्यक्ति ने बच्चे को धक्का मारकर गिरा दिया। इस बात को लेकर जब पीड़ित ने उससे बात की तो वह विवाद करने लग गया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। दोनों भाई आए दिन लोगों के साथ विवाद करते है। पीड़ित के अनुसार पिछले 5 साल से वह नशा करके लोगों के साथ विवाद करते है।

मामले को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दे दी गई है। व्यक्ति 6 महीने जेल में रहकर आ चुका है। अब पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों भाईयो ने मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला किया और गाली गालौच करने लगा। जिसके बाद इलाका निवासी इकट्ठे हो गए और उन्होंने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को छुड़वाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page