Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Punjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में भारती कालोनी में 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। जहां खूनी झड़प में जमकर ईंट-पत्थर बरसाएं गए। इस घटना में 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां एक गुट ने दोष लगाए है कि कुछ लोग धर्म की आड़ में मोहल्ले में बदमाशी कर रहे है। जिसके कारण वह माहौल खराब कर रहे हैं। घटना को लेकर मोहल्ला वासियों में डर और रोष पाया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने इलाके में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोनिका ने कहा कि वह बेटी को छोड़ने जा रही थी, इस दौरान उसे दूसरे पक्ष के लोग गालियां निकालने लगे। जिसके बाद वह भागकर वापिस घर चली गई। आरोप है कि गली के रहने वाले सोमी नामक है, जो गली में सभी लोगों के साथ विवाद करते रहते है।

महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर बीते दिन ही पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। वहीं राहुल नामक व्यक्ति ने कहा कि दीपक दत्त परिवार के साथ विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि 2004 में झगड़ा हुआ था, जिसका कोर्ट में केस भी चला है। इसी रंजिश को लेकर अब दूसरे पक्ष के लोग आते जाते बच्चों को रोकते है और परेशान करते है। आरोप है कि धर्म के नाम पर लोगों से पर्ची काटते है, लेकिन कहीं पर कोई लंगर नहीं लगाया जाता। आरोप है कि वह इस पैसों से नशे का सेवन करते है और इलाका निवासियों से झगड़ा करते है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर को शिकायत दे दी गई है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से दूसरे पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page