श्री मुक्तसर साहिब: जिले में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब में बाइक सवार लुटेरों ने कार सवार बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल, देर रात अबोहर रोड बाईपास पर बाइक सवार 6 से 7 लुटेरों ने कार में जा रहे पिता-पुत्र को लूटने की कोशिश की। जब पिता-पुत्र लुटेरों से बचकर भागने लगे, तो उन्होंने कार कार सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी।
कार रुकने के बाद बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तो लुटेरे भागने लगे, लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।