फरीदकोटः जैतो में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, डबड़ीखाना-बाजाखाना रोड को मिलाने वाले बाईपास पर एक अनजान वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस और एनजीओं को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय समाज सेवा संस्था चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसाइटी गंगसर के प्रधान मीट सिंह मीता ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि रोंतें रजबाहे के साथ बने डबड़िखाना-बाजाखाना रोड को मिलाने वाले बाईपास पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलने पर वह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय मनोहर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जैतो के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना जैतो के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मनोहर सिंह के परिवार द्वारा किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।
