Punjab Govt AD
HomePunjabMogaPunjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला,...

Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः कस्बा धर्मकोट में घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे में परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

वही पुलिस ने घायल के बयानों पर करवाई करते हुए 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसके घर पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसका पहले भी झगड़ा हुआ था, उसी पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने अब दोबारा से घर पर आकर घटना को अंजाम दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह झगड़ा हुआ है। इस घटना में 5 लोग शामिल थे, उन पर पहले भी मामले दर्ज है। पीड़ित के बयानों पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -