Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: ऑपरेशन प्रहार-2 पर बोले DGP Arpit Shukla, 1915 संदिग्ध राउंडअप,...

Punjab News: ऑपरेशन प्रहार-2 पर बोले DGP Arpit Shukla, 1915 संदिग्ध राउंडअप, 900 से अधिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब पुलिस की ओर से आज सुबह अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू किया गया। यह ऑपरेशन अगले 72 घंटे तक चलेगा। पूरे प्रदेश में पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार टीमें फील्ड में उतारी गईं हैं और सभी थानों को जिला कंट्रोल रूमों से जोड़ा गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए लॉ एंड ऑर्डर के डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत जो जानकारी सामने आई है, उसमें राज्य भर में 2760 रेड कंडक्ट करवाए गए। उसमें 1915 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया गया। वहीं 951 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि यह वह व्यक्ति है जिनके गैंगस्टरों के साथ लिंक है। इनमें 39 पीओ चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं 298 व्यक्तियों को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लिया गया।

इसी के साथ 666 लोगों को जांच के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में आर्म्स एंड इमिनेशन बरामद हुआ है। डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को सीनियर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य कार्रवाई को जल्द सांझा किया जाएगा। वहीं विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जाएगे। जिसके बाद उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करके भारत लाया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -