लुधियानाः जिले में शहरी क्षेत्र शिमलापुरी इलाके के साथ लगती ईश्वर नगर पुली में 24 घंटों में एक और शव मिलने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान अमृतपाल निवासी दोराहा के रूप में हुई है। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मैरिड लाइफ से परेशान चल रहा था।
पुली से अमृतपाल का शव बरामद, 24 घंटों में दूसरी घटना, देखें वीडियो pic.twitter.com/ICz1idghua
— Encounter India (@Encounter_India) August 19, 2025
जिसके बाद अमृतपाल ने घटना स्थल से 10 किमी दूर पुल में छलांग लगाई थी। जिसके बाद उसका तैरता हुआ शव ईश्वर नगर पुली से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा परिवारिक बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बता दें कि बीते दिन भी ईश्वर नगर पुली में शव तैरता हुआ बरामद हुआ था। हालांकि शव की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया।