Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: नशा तस्कर के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा,...

Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अमृतसर देहाती पुलिस ने जिला अमृतसर के अधीन आने वाले थाने खलचियां के अंतर्गत गांव भोरसी राजपूता में एक नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया। अमृतसर के एसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार और डीजीपी के निर्देशों पर की जा रही है।

गांव की पंचायत की ओर से शिकायत मिली थी कि रणजोत सिंह नाम का व्यक्ति गांव के एक इलाके पर जबरदस्ती कब्जा करके नशा तस्करी का धंधा चला रहा है। जब पुलिस ने उसके रिकॉर्ड की तलाशी ली तो पता चला कि उसका पूरा परिवार ही इस नशा तस्करी के धंधे में शामिल है। रणजोत के पिता के खिलाफ 14 एफआईआर और उसकी मां के खिलाफ 9 केस दर्ज हैं और रणजोत पर खुद एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 केस दर्ज हैं। इसके बाद बच्चों को सुरक्षा देने के लिए आज सिविल प्रशासन के साथ पुलिस उसका घर तोड़ने पहुंची है।

उन्होंने कहा कि यह एक उचित कार्रवाई है ताकि आम लोगों को पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा पैदा हो सके। उक्त गांव के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया। गांववासियों का कहना है कि पिछले 10 साल से यह परिवार नशा बेच रहा था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार एसएसपी ग्रामीण को भी शिकायतें की थीं, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज पंजाब सरकार द्वारा कार्रवाई की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -