Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: AAP Party प्रधान Aman Arora ने की Police की प्रंशसा,...

Punjab News: AAP Party प्रधान Aman Arora ने की Police की प्रंशसा, शरारती अनसंरों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गोल्डन टैंपल में आज सुबह सेवा निभा रहे पूर्व डिप्टी सीएम पर नायारण चौड़ा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी की मुस्तैदी के कारण नारायण घटना को अंजाम देने में असफल रहा और पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। वहीं इस घटना को लेकर आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आज सुखबीर बादल पर जो हमला हुआ है वह काफी निंदनीय है।

वहीं उन्होेंने इस घटना को लेकर पंजाब सरकार और पुलिस विभाग की प्रंशसा की, जिनके कारण आज बड़ी घटना होने से बच गई। अमन अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नारायण को मौके पर काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन शांति को जो भी भंग करने की कोशिश करेंगा उसे ऐसी घटनाओं में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। घिनौनी कार्रवाई करने वालों को अमन अरोड़ा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहाकि वह इस घटनाओं के बारे में कभी ना सोचे, क्योंकि आप सरकार के दौरान ऐसी घटनाओं को बार-बार नाकाम किया जाएगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि नारायण सिंह कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान की हिदायतों पर पहले से पुलिस गोल्डन टैंपल में सिविल वर्दी में तैनात थी। जिसके चलते पुलिस ने घटना को अंजाम देने से नाकाम कर दिया। पंजाब प्रधान ने कहा कि गोल्डन टैंपल एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां पर श्रद्धालुओं की ना तो चैकिंग की जा सकती है और ना ही पुलिस कर्मियों को वर्दी में तैनात किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शक के आधार पर पहले नारायण सिंह का पिछा किया और उसके बाद जैसे ही वह घटना को अंजाम देने लगा तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि सुखबीर बादल सहित अन्य नेताओं की सुरक्षा के लिए 200 के करीब पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। वहीं इस मामले की सीबीआई जांच को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि सुखबीर बादल अकाली दल के प्रधान रह चुके है, ऐसे में वह सीबीआई की डिमांड कर सकते है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच वहां पर की जानी चाहिए, जहां पर कोई घटना को लेकर तथ्य सामने ना आए हों। उन्होंने कहा कि इस केस में व्यक्ति ने सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की और पुलिस ने आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना की फुटेज भी सामने आ गई है। ऐसे मेें सीबीआई जांच नहीं बनती। वहीं नारायण द्वारा एक दिन पहले से रेकी किए जाने के सवाल पर अमन अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थल पर किसी श्रद्धालु को रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि अगर वह रेकी कर रहा था तो उसके द्वारा घटना को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाम कर दिया है, यही पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उक्त नेताओं ने आम जनता के बीच रहकर सेवा निभानी है। ऐसे में पंजाब सरकार और पुलिस को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना बड़ी जिम्मेदारी है और उसे पुलिस व सरकार ने बखूबी तरीके से निभाया है। वहीं सुखजिंदर रंधावा के भाई के साथ नायारण के लिंक को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर ऐसा कुछ भी तथ्य सामने आया तो वह उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि उक्त व्यक्ति के साथ अगर किसी का लिंक सामने आता है तो उसकी गहनता से जांच करके उसके खिलाफ भी बनती कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page