Punjab Govt AD
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: प्राइवेट बस से पैसों का पार्सल गायब, जमकर हुआ हंगामा,...

Punjab News: प्राइवेट बस से पैसों का पार्सल गायब, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बस मालिकों ने झूठ बोलकर पैसे पार्सल करवाने के लगाए आरोप

होशियारपुरः जिले के रामगढ़िया चौक में उस वक्त हंगामा हो गया जब दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस से पैसों का एक पार्सल गायब हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से किसी व्यक्ति ने बस में 4 पैकेट विजिटिंग कार्ड के बोलकर पैसे रखवा दिए जिसे होशियारपुर में व्यक्ति ने उठाना था। इस दौरान जब व्यक्ति अपने पैकेट लेने आया तो व्यक्ति ने आरोप लगाए कि उसका एक पैकेट किसी ने चुरा लिया है जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

जानकारी देते हुए बस ड्राइवर सतवीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू के लिए प्राइवेट बस चलाता है। बीती रात एक व्यक्ति ने उन्हें 4 पार्सल होशियारपुर में डिलीवर करने की बात कही। व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में विजिटिंग कार्ड हैं और जब ड्राइवर ने इनकी रसीद मांगी तो व्यक्ति ने कहा कि इनकी रसीद की जरूरत नहीं है आप इसे होशियारपुर डिलीवर कर देना। जब पार्सल को डिलीवर किया तो पुनीत सूद नाम का व्यक्ति पार्सल लेने आया। उसने आरोप लगाए कि एक पार्सल कम है जिसके बाद हमने पार्सल ढूंढना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पुनीत गुस्से में आ गया और उसने सवारियों के सामने गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में उसने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की और 3 पार्सल लेकर पुनीत ने अपने साथी को भेज दिया।

जब सवारियों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस उन्हें ही पकड़कर ले गई और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब पैसों उनकी जानकारी के बगैर भेजे जा रहे थे, जो जरूर हवाला के पैसे हो सकते हैं। उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पास सब सबूत है कि उन्हें विजटिंग कार्ड बोलकर पार्सल रखवाए गए हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर पुनीत ने सभी आरोपों को नकार और कहा कि उनका पुराने नोटों का बिजनेस है। वह थोड़े दिनों से बिमार चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने ऐसे पार्सल मंगवाया है। वह पहले भी पार्सल मंगवा चुके है, परन्तु इस बार उनका पैसों का पार्सल चोरी हो गया। उधर, पुलिस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुनीत पहले भी हवाले के केस में फंस चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -