होशियारपुरः गांव हरियाना एक परिवार पर तब पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 31 वर्षीय बेटे सिकरी रोड पर बेसुध हालत में शव मिला। घटना 6 तारीख की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 2 नौजवान बेसुध पड़े दिखाई दे रहे है। परिवार का कहना है जब उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा नशे की आग में जल चुका था और कुछ ही दूरी पर उसका साथी भी नशे की हालत में बेसुध पड़ा था, जिसके पास नशा करने के लिए इस्तेमाल हुई सीरिंज और नशे का सामान था। इसके बाद मोहित के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
#PunjabNews: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेसुध हालत में मिला बेटे का शव
NEWS ; https://t.co/vPWVJosge1 pic.twitter.com/poDy8ZgmVo— Encounter India (@Encounter_India) June 12, 2025
मोहित के साथी को अस्पताल पहुंचाया गया और जानकारी के अनुसार उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। जब इस हादसे के बाद मोहित के परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि बेटे की मौत ने परिवार की सारी उम्मीदें खत्म कर दी हैं। मोहित के पिता दिल के मरीज हैं, जो बिस्तर पर पड़े हैं। मोहित का बड़ा भाई कपड़ों की दुकान चलाता है, लेकिन रीढ़ की हड्डी की समस्या के कारण ठीक से बैठ या चल नहीं सकता। मां का लगातार रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की नशे से हुई मौत पर परिवार ने कहा कि सरकारों के नशा बंद होने के दावे झूठे हैं। नशा आज भी आसानी से मिल जाता है। जिससे आज उनका बच्चा उन्हें छोड़कर इस दुनिया से चला गया।
दूसरी ओर थाना हरियाना के SHO सोमनाथ ने कहा कि यह वीडियो उन्हें भी मिली है। परिवार की ओर से बिना सूचना दिए मृतक मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब मृतक के परिवार और साथी को बुलाया गया है और उनके कहने के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
