Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: फेज-10 में निगम की Enforcement Team और दुकानदारों में तीखी...

Punjab News: फेज-10 में निगम की Enforcement Team और दुकानदारों में तीखी बहस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः मोहाली नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम और दुकानदारों के बीच फेज-10 मार्केट में उस समय विवाद हो गया, जब टीम ने बालकनी में रखा सामान हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदारों और एनफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर मंदीप के बीच तीखी बहस हो गई। दुकानदारों ने इंस्पेक्टर से कहा कि यदि कार्रवाई करनी है तो वे थाने चलने को तैयार हैं, लेकिन बार-बार परेशान न किया जाए। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनको ऐसे ही परेशान किया जाता रहा तो वे दुकानें बंद कर सड़क पर धरना देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले फेज-3 और फेज-2 मार्केट में भी निगम की टीम और दुकानदारों के बीच विवाद हो चुका है, जहां हालात हाथापाई तक पहुंच गए थे। हालांकि नगर निगम की ओर से बताया गया है कि दुकानदारों द्वारा बालकनी में सामान रखने और मार्केट में अवैध रूप से स्टॉल लगाने के खिलाफ मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर निगम टीम और दुकानदारों के बीच टकराव लगातार सामने आ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -