Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: पड़ोसी के साथ घूमने निकली बच्ची के पेट के ऊपर...

Punjab News: पड़ोसी के साथ घूमने निकली बच्ची के पेट के ऊपर से निकली कार, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पड़ोसी के साथ घूमने निकली 10 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। बच्ची की पहचान हसीना निवासी शांति नगर ग्यासपुरा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार हसीना अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। इस दौरान एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी।
https://x.com/Encounter_India/status/1931977652279083323

जिसके बाद बाइक के पीछे बैठी हसीना जमीन पर गिर गई। कार चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए भगा ली और बच्ची के पेट पर चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गई। मौके पर लोगों ने बच्ची को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हसीना के पिता जमालूदीन ने कहा कि बेटी हसीना और निशा पड़ोसी नितिश के साथ बाइक पर घूमने गई थी। वह इंद्रा पार्क मोड़ सुआ रोड पर पहुंचे थे कि तभी कार नंबर PB-10-JA-5917 के ड्राइवर ने तेजरफ्तार से बाइक में टक्कर मारी। जिससे हसीना जमीन पर गिर गई और कार ड्राइवर ने हसीना के पेट पर गाड़ी चढ़ी दी। खून से लथपथ हालत में हसीना को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। जमालूदीन मुताबिक उसके 3 बच्चे है। हसीना दूसरे नंबर पर थी। हसीना 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने गाड़ी का नंबर नोट कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -