जालंधर, ENS: फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जारी आदेशों में फिरोजपुर रेलवे विभाग की ओर से कहा कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते फिरोजपुर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस कारण 15 नवंबर से 29 नवंबर तक कुछ ट्रेनों रद्द कर दिया गया है। वहीं लुधियाना में प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 करीब 47 दिन तक बंद रहेगा, जिसके चलते उक्त रेलवे प्लेटफार्मों पर आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।



जारी सूचि के मुताबिक 15.11.24 to 26.11.24 तक ट्रेन नंबर 14662 JAMMU TAWI-BADMER, ट्रेन नंबर 14604 AMRITSAR-SAHARSA 20.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 14505 AMRITSAR-NANGAL DAM 15.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 12054 AMRITSAR – HARIDWAR 25.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 06972 JALANDHAR CITY-NAKODAR 15.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 04630 LOHIAN KHAS-LUDHIANA 15.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 04634 FIROZPUR CANTT- JALANDHAR CITY 15.11.24 से 27.11.24 सहित 58 ट्रेनों को कैंसल किया गया है।




वहीं दूसरी ओर ट्रेन नंबर 12029/12031 NEW DELHI- AMRITSAR 15.11.24 से 27.11.24, ट्रेन नंबर 22551 DARBHANGA – JALANDHAR CITY 16.11.24, 23.11.24 सहित 8 ट्रेनों को SHORT TERMINATE किया गया है। इसी तरह ट्रेन नंबर12030/12032 AMRITSAR- NEW DELHI 15.11.24 से
27.11.24, ट्रेन नंबर 12498 AMRITSAR- NEW DELHI 15.11.24 से 27.11.24 सहित 8 ट्रेनों को SHORT ORIGINATE किया गया है। इसी तरह 48 ट्रेनों को RESCHEDULE और REGULATION किया गया है। जबकि 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
