Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: आज 500 पुलिसकर्मी करेंगे गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई,...

Punjab News: आज 500 पुलिसकर्मी करेंगे गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, मिला अल्टीमेटम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब पुलिस ने गैंग्स्टरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, बीते दिन डीजीपी गौरव यादव की ओर से अपराध की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 का ऐलान कर दिया गया था। ऐसे में आज भारी पुलिस फोर्स के साथ ऑपरेशन प्रहार 2.0 की शुरूआत कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि आज से अगले 72 घंटों तक शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस बार पुलिस का मुख्य लक्ष्य ऑर्गेनाइज्ड क्राइम,गैंगस्टर नेटवर्क और ड्रग पेडलिंग को जड़ से मिटाना है।

डीसीपी तेजा ने पुराने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस का पिछला अभियान (ऑपरेशन 1.0) बेहद सफल रहा था। उस दौरान 300 से अधिक संदिग्धों को राउंडअप किया गया था। 20 घातक हथियार (असला) बरामद किए गए थे। NDPS एक्ट के तहत भारी मात्रा में नशा और ड्रग्स की खेप पकड़ी गई थी। ऑपरेशन प्रहार 2.0 को और अधिक घातक बनाने के लिए लुधियाना पुलिस ने फुलप्रूफ प्लानिंग की है करीब 500 पुलिस मुलाजिम इस ऑपरेशन में सीधे तौर पर शामिल हैं। शहर के उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जो नशे या क्राइम के हॉटस्पॉट माने जाते हैं।

यहां पुलिस की टीमें अचानक रेड छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही हैं।पुलिस को उम्मीद है कि इस 72 घंटे के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थों की रिकवरी होगी। डीसीपी ने अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गलत काम छोड़ दें और मुख्यधारा में लौटकर अच्छी जिंदगी बिताएं। अगर अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा तो आपकी असली जगह जेल की सलाखें हैं और वहां तक पहुँचाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -