Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: Highway पर भीषण सड़क हादसे में 5 घायल, गाड़ी के...

Punjab News: Highway पर भीषण सड़क हादसे में 5 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण पानी जमा हो गया। जिस कारण बठिंडा से भुच्चो मंडी की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक कार की दूसरी साइड से बठिंडा की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए है। वहीं घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दरअसल, घटना के बाद ऑल्टो कार पुल पर लगी ग्रिल से जा टकराई और इको कार सड़क के बीचो-बीच रुक गई। इस हादसे में ऑल्टो सवार योगराज सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इको कार सवार 4 लोगों को भी जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने दोनों कारों को साइड किया और रास्ता खोला। मौके पर एकत्र लोगों ने बताया कि यूपी नंबर वाली ऑल्टो कार सवार योगराज सिंह जो उक्त नेशनल हाईवे पर भुच्चों से बठिंडा की तरफ अपनी साइड आ रहा था। इस दौरान बठिंडा से भुच्चों जा रही इको कार दूसरी साइड से फुटपाथ पार करके आई और ऑल्टो कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस कारण ऑल्टो कार पुल पर लगी ग्रिल के साथ जा टकराई। लोगों ने बताया कि अगर ग्रिल ना लगी होती, तो शायद ऑल्टो कार पुल के नीचे जा गिरती।

जिस कारण जानी नुकसान हो सकता था। लोगों ने बताया कि ऑल्टो कार सवार की पहचान योगराज सिंह के तौर पर हुई, जो भुच्चो से बठिंडा जा रहा था। उन्होंने बताया कि इको कार सवार चार लोगों को भी चोटें आई है। लोगों ने बताया कि पांचों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं, मौके पर पहुंचे एसएसएफ टीम के सदस्य चरणजीत सिंह ने बताया कि उक्त हादसे में घायल हुए ऑल्टो सवार योगराज सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इको कार सवार चार लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मौके पर लोगों ने पुलिस को बताया कि इको कार ने ही ऑल्टो को दूसरी तरफ जाकर टक्कर मारी है। इको कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -