Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: 10 आधुनिक हथियार और 2.5 लाख की नगदी सहित 3...

Punjab News: 10 आधुनिक हथियार और 2.5 लाख की नगदी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिशनरेट पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क से संबंधित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से है और वे राज्य में शांति व सौहार्द को भंग करने के मकसद से अवैध हथियार की आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधुनिक हथियार और लाखों की नगद राशि बरामद की है। जिसमें10 आधुनिक हथियार बरामद किए गए है। इनमें 03 PX5 .30 बोर, 03 ग्लॉक 9mm, 01 बरेट्टा 9mm और 03 .30 बोर शामिल हैं।

इसी के साथ 2.5 लाख हवाला राशी भी जब्त की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य ऑपरेटर मोहम्मद आफीक खान उर्फ बब्लू निवासी मुंबई शामिल है। वह लंबे समय से पंजाब के विभिन्न शहरों में रेंट पर रह रहा था और हवाला के जरिए पैसे बाहर भेजने का काम करता था। इसी के साथ अन्य 2 गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अमरजीत बाऊ (पिंड अजनाला सेक्टर, अमृतसर) और मनवीर सिंह (पिंड खलड़ा, तारण तारण) हैं।

ये दोनों गांव सीमा के पास स्थित हैं, जिसके कारण उन्हें सामग्री आसानी से मुहैया करायी जा रही थी। सीपी भुल्लर ने कहा कि जांच से यह भी सामने आया है कि पाकिस्तानी हैंडलर एक ही हैंडल का उपयोग करके अजनाला और भिख्खीविंड नामक दो सेक्टरों के जरिए यह अवैध कंसाइनमेंट भेज रहे थे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सीमावर्ती गांवों के युवा इस तरह के नशों और हथियारों के जाल में अधिक फंस रहे हैं।

इस कार्रवाई में डीसीपी रविंदर पाल, एसीपी हरमिंदर सिंह, इंस्पेक्टर अमोलकदीप और सीआईए टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस कमिश्नर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस बड़ी रिकवरी ने राज्य में शांति व कानून भंग करने की योजनाओं को नाकाम कर दिया है। अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि छोटे लालच में आकर इस तरह के अवैध धंधों में न फंसें, क्योंकि सीमा पार बैठे लोग सिर्फ अपने मकसद के लिए युवाओं का दुरुपयोग करते हैं और नतीजा यह होता है कि जीवन तबाह हो जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -