Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 दर्जन हमलावारों ने 2 भाईयों सहित सहकर्मी पर किया...

Punjab News: 2 दर्जन हमलावारों ने 2 भाईयों सहित सहकर्मी पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक को किया किडनैप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में हैबोवाल के मोहल्ला संत विहार कलोनी में दर्जन भर लोगों ने 2 भाईयों सहित सहकर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। संत विहार की गली नंबर 5 में इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बैंक रिकवरी का काम करने वाले 2 भाइयों व सहकर्मी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उक्त हमलावारों ने छोटे भाई को किडनैप कर लिया।

पीड़ितों की पहचान 35 वर्षीय कर्ण कुमार, कर्ण का छोटा भाई 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ बबलू और 74 वर्षीय सहकर्मी गगन कुमार निवासी संत विहार, हैबोवाल के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान घायल कर्ण के मुताबिक वह बैंक रिकवरी का काम करता है और सोमवार रात के वक्त संत विहार गली नंबर 5 में अपने दफ्तर से निकल रहे थे। पीड़ित का कहना है कि उसका बैंक रिकवरी को लेकर कुछ समय पहले उसकी किसी से बहसबाजी होने के कारण रंजिश चल रही थी।

सोमवार रात के वक्त संत विहार कलोनी अपने दफ्तर के बाहर निकले ही थे कि उसी वक़्त उसी युवक ने अपने साथियों सहित उसपर व उसके छोटे भाई व सहकर्मी पर 1 दर्जन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें लोगों की सहायता से कर्ण व उसके सहकर्मी गगन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान घायल कर्ण ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके छोटे भाई को मारपीट करते हुए किडनैप करके साथ ले गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -