लुधियानाः शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन लूटपाट की घटनाओं का शिकार गरीब मजदूर वर्ग के लोग हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना 10 नवंबर को लुधियाना के राहो रोड पर हुई थी। जहां 2 लुटेरे छोटा हाथी चलाने वाले में चालक से गाड़ी छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूटपाट मामले में आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की गाड़ी 12 नवंबर को बरामद कर ली गई थी। जिसके बाद अब उक्त आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक अंगूठा छाप है। उन्होंने कहाकि पुलिस स्टेशन मेहरबान में आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है।
