Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeMohaliPunjab News: SSP दफ्तर के बाहर मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,...

Punjab News: SSP दफ्तर के बाहर मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः शहर के SSP दफ्तर के बाहर हुए मर्डर मामले को मोहाली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ आरोपियों की बाइक व अमेज कार बरामद कर ली है। यह जानकारी मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस हत्या के पीछे गोल्डी बराड़ गैंग था। उसे इस बारे में पल-पल की जानकारी थी।

जांच दौरान बलतेज सिंह उर्फ बंटी निवासी फरीदकोट को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने बताया कि यूपी नंबर की होंडा इमेज कार का वह ड्राइवर था, जिसमें आरेापी भागे थे। उसकी निशानदेही पर कार को रिकवर किया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मंगत सिंह उर्फ मैक्स निवासी जलालाबाद जिला फाजिल्का ने दोषियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। साथ ही वारदात में प्रयोग किए दोनों वाहन कार व पल्सर उसने ही मुहैया करवाया था।

एसएसपी हंस ने बताया कि 28 जनवरी को यह घटना हुई, उसके बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गई थी। कई टीमों का गठन किया गया। इसके बाद शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इनमें 2 अज्ञात व्यक्ति काले रंग की पल्सर पर जाते हुए दिखे। आगे वीडियो देखी गई तो पता चला कि रास्ते में उन्हें सफेद रंग की एक कार मिली, जिसमें वे सवार हो गए। इस दौरान उन्होंने कपड़े बदल लिए। इसी आधार पर दोनों वाहनों की पहचान की और मालिकों तक पहुंचा गया।

जांच में पता चला है कि गोल्डी बराड़ ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है। विक्की संटेवाला और रवि फरीदकोटिया ने हत्या को अंजाम दिया है। वहीं, इस दौरान जांच में कई लोगों को शामिल किया गया, जिनसे उनके बारे में इनपुट मिला।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page