HomePunjabHoshiarpurPunjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा...

Punjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा झटका, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को झटका लगा। वहीं इस घटना में 2 युवक चपेट में आ गए, जबकि बाकी अन्य युवक हलके झटकों के बाद ईधर-उधर भागने लगे। हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुणदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप का अभी रिजल्ट आया था और वह 10वीं क्लास में हुआ था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया। सरपंच ने बताया कि 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।

मौके पर तरुणदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह और 18 वर्षीय अंशप्रीत सिंह बिजली की चपेट में आ गए। हालांकि बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिर गए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है। चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए। कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।

तरुणदीप सिंह के घर में इस समय चीख-पुकार मची है। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ओंकार ने नम आंखों से बताया कि बेटा घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाकर आया है और अब खेलने जा रहा है। घटना के बाद से मां बेसुध है। पड़ोस की महिला ने बताया कि तरुणदीप सिंह बाल कटवाकर घर आया था। मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है। मां ने कुछ खाकर जाने को कहा तो मां के हाथ से दूध और खाना खाकर गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -