Punjab Govt AD
HomePunjabMogaPunjab News: इस इलाके में गोली चलने से 10 वर्षीय बच्ची की...

Punjab News: इस इलाके में गोली चलने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला लंडेके गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनरीत कौर के रूप में हुई है। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है। बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे रिवाल्वर से कपड़े निकालने के दौरान अचानक गोली चल गई।

इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें लंडेके गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि लड़की के पिता कर्मजीत सिंह ने उन्हें बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान से लौटने के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी में रख देता था और सुबह दुकान पर जाने के दौरान वह साथ ले जाता था। जांच अधिकारी ने कहा कि जब बच्ची अलमारी से कपड़े निकालने लगी तो रिवाल्वर लोड होने के चलते अचानक गोली चल गई और बच्ची को लग गई। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि इस मामले में परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -