Punjab Govt AD
HomePunjab News: पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, जाने वजह

Punjab News: पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब, (संगरूर): पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन लूट और हत्या के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला संगरुर से सामने आया है। जहां चीमा में पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस दौरान घर में मां और बेटी की जान भी बड़ी मुश्किल से बची।

पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रमुख चीमा मनजीत सिंह ने बताया कि रवीना रानी उर्फ परमजीत कौर चीमा ने जानकारी दी, कि अमनदीप सिंह के पिता गोपाल सिंह, जो सेना से रिटायर्ड थे और अब प्राइवेट तौर पर काम करते थे। गोपाल सिंह का किसी से अवैध संबंध था, जिसकी वजह से घर में हमेशा विवाद रहता था।

इस दौरान बीती रात गोपाल सिंह ने अपने बेटे अमनदीप को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मृतक की बहन ने कहा कि मेरे पिता ने मेरे भाई को मार दिया, उसे फांसी की सजा दो। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -