अमृतसर : गोबिंद नगर ड्रामा मार्केट सुल्तानविंड रोड पर बीते दिन पहले 42 वर्षीय महिला हरप्रीत कौर उर्फ रोजी की हत्या हुई थी। पुलि ने महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने उक्त महिला की हत्या करने वाले कथित नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 वर्षीय नाबालिग मौजूदा समय में ड्रमवाला बाजार, अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में हैरानीजनक खुुलासा किया है, पुलिस बताया कि जांच की तो पता चला कि मृतक रोजी जरूरतमंद लोगों को दान देकर उनकी आर्थिक मदद करती थी, इसी कारण आरोपी नाबालिग लड़का अक्सर उसके घर आर्थिक मदद लेने के लिए आता रहता था। वह जानता था कि मृतिका घर में अकेली रहती थी और उसने पैसे कहां रखे हैं इसके बारे में हत्यारा जानता था।
घटना वाले दिन वह लालच के कारण चोरी करने के इरादे से उसके घर गया था, जब रोजी ने उसे पहचान लिया और विवाद करने लगी तो उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में पड़े चाकू से रोजी की गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान नाबालिग लड़के द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग लड़के पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस मामले का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की भी घोषणा किया है। गिरफ्तार नाबालिग लड़के पर पहले भी 2 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।