Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : बदमाशों ने तेजधार हथियारों से ज्वैलर को बंधक बनाकर लूटा,...

पंजाब : बदमाशों ने तेजधार हथियारों से ज्वैलर को बंधक बनाकर लूटा, काटी गर्दन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले में लूटपाट और चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं वीरवार को बदमाशों ने ज्वैलर को दुकान के अंदर बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश करीब सवा लाख कैश. 8 से 10 किलो चांदी और 10 तोले सोना ले गए हैं। यही नहीं उन्होंने ज्वैलर का चाकू से गला भी काटा है। बदमाशों के पास एक खिलौना पिस्तोल भी थी। जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी में दुकानदार अमीर चंद दुकान को लॉक लगाकर अंदर रेस्ट कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने दुकान का गेट खटखटाया। अमीर चंद ने ग्राहक समझ कर लॉक खोल दिया।

इसके बाद बदमाशों ने दुकानदार को गालियां दी और उसे बंधक बना लिया। दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन शीशे बंद होने के कारण लोगों तक आवाज नहीं पहुंच पाई। बदमाशों ने दुकान को अंदर से लॉक लगा लिया। करीब 8 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ एक बैग लेकर आए थे। नजदीकी दुकानदार मोना ने बताया कि दुकान के अंदर अमीर चंद खून से लथपथ हालत में थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना स्थल पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की फुटेज चेक की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने दुकान से कई क्लू इकट्ठे किए। बदमाश बाइक चलता ही छोड़ कर दुकान के अंदर घुसे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -