Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी पर बदमाशों ने किया हमला, तोड़ा...

पंजाबः बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी पर बदमाशों ने किया हमला, तोड़ा कार का शीशा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। साथ ही पुलिस कर्मचारी की निजी कार का फ्रंट शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस कर्मचारी ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए उसके चेहरे पर नाखूनों से वार किया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। हेड कॉन्स्टेबल मंदीप सिंह नेथाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत देकर बताया कि 20 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह साथी कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड के पीछे गश्त कर रहा था।

इस दौरान गुस्से में आए कुछ आपराधिक छवि वाले लोग उनसे गाली गलौज करने लगे। उसने उन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बिना कुछ सोचे समझे उन्होंने उसकी कार के शीशे पर ईंटे मारनी शुरू कर दी। मंदीप ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसके मारपीट करते हुए चेहरे पर नाखून मारकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान शेर सिंह उर्फ शेरा, रवि कुमार, चरणजीत कौर राखी के रूप में हुई है। आरोपियों ने सरकारी डयूटी में अड़चन डाली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -