लुधियानाः जिले के पायल में ग्रंथी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां थाना मलौद की पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी 17 वर्षीय गुरवीर सिंह उर्फ गोरा पुत्र गुरजंट सिंह निवासी धौल कलां के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के पुलिस को दिए बयानों के अनुसार आरोपी उससे रोजाना दूध खरीदता था।
गत दिनों जब वह घर पर अकेली थी तो दोपहर को दूध लेने आया और उससे बाबा जी के बारे में पूछने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना गए है। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी किसी को न बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। एसएचओ मलौद ने बताया कि महिला एएसआई सरबजीत कौर ने सिविल अस्पताल मलौद से पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
