HomePunjabGurdaspurPunjab: Civil Hospital में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

Punjab: Civil Hospital में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः सिविल अस्पताल गुरदासपुर में एक नाबालिग की ओर से एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ संबंध बनाने वाला युवक बालिग है। मामला पुलिस के साथ-साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के ध्यान में आया है। दोनों पक्षों को सोमवार को वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी अनुसार साल पहले गुरदासपुर की 16 वर्षीय युवती और अमृतसर के 19 वर्षीय युवक की मंगनी हुई थी। युवती 11वीं में पढ़ती है। जिसके बाद अब नाबालिग युवती ने एक बच्चे (बेटे) को सिविल अस्पताल में जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने सखी वन स्टाप व थाना दीनानगर पुलिस को सूचित कर दिया है। सखी वन स्टाप सेंटर की इंचार्ज अनु गिल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। दोनों पक्षों को सोमवार का समय दिया गया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ थाना दीनानगर की प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि लड़के का पक्ष अमृतसर का रहने वाला है। सोमवार को दोनों पक्षों से बात करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -