Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः मिल्क शॉप पर लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या

पंजाबः मिल्क शॉप पर लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

12 घंटों में लूट की दूसरी वारदात

अमृतसरः शहर में लूटपाट के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 12 घंटों में दो जगह लूटपाट की वारदाते सामने आई है। जहां एक जगह लूट के बाद मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान लुटेरे दुकान से कैश लुटकर ले गए। इससे पहले तरनतारन रोड पर लुटेरों ने एक ज्वैलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाया। हैरानी की बात है कि पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में स्पेशल नाकों की बात कर रही है, वहीं दिन-रात लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम तरनतारन रोड पर वाहेगुरु ज्वैलर्स शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

दुकान के मालिक हरि सिंह ने बताया कि सभी दुकान पर रोज की तरह अपने-अपने काम कर रहे थे। तभी तीन नकाबपोश दुकान घुस आए। जिनमें से दो के पास पिस्टल थी। लुटेरों ने आते ही सभी पर पिस्टल तानी। पहले लुटेरों ने गल्ले से 35 हजार के करीब कैश लूटा और फिर दुकान में रखे चांदी के गेहने भी चुराकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि घटना की सीसीटीवी कब्जे में ले लिया गया है। लुटेरों की पहचान करने के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। वहीं लुटेरों का एक पिस्टल भी रिकवर किया गया है, जो एक देसी कट्‌टा है। जिसे लुटेरे लूट की वारदात के समय दुकान में ही छोड़ गए थे।

इससे पहले छेहर्टा की भल्ला कॉलोनी में एक मिल्क शॉप चलाने वाले रजिंदर सिंह कालिया की लुटेरों ने गोली मार हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 4.10 बजे रजिंदर सिंह कालिया अपनी दुकान में बैठे हुए थे। तभी तीन लुटेरे उनकी शॉप पर आए और पिस्टल तान दी। रजिंदर कालिया ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लुटेरों ने गल्ले से कैश निकाला और वहां से फरार हाे गए। एसीपी सर्बजीत सिंह का कहना है कि लुटेरों की कुछ सीसीटीवी सामने आयी हैं। तीन लुटेरों ने दुकान पर हमला किया। एक बाहर खड़ा रहा, दूसरा गेट पर और तीसरा दुकान के अंदर चला गया। इस लुटेरे ने रजिंदर कालिया को एक तरफ घसीटा और गोली मारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -