चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ती गर्मी के चलते पारा 45 डिग्री पार हो गया है। वहीं पटियाला में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा। पूरे पंजाब में तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। लगभग सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उसके बाद सूबे में बारिश और आंधी का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने बताया कि 23 को आंधी-बारिश के आसार हैं। 24 मई को ओलावृष्टि, आंधी, तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 27 तक मौसम में बदलाव लगातार रहेगा। इस दौरान बारिश और हवा भी चलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। उसके बाद अगले तीन दिन तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में 10 जून के बाद प्री-मानसून दस्तक देता है। मानसून अमूमन 27 जून तक पहुंच जाता है। हालांकि, कई बार यह जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में आता है। ऐसे में अब भीषण गर्मी का महज एक माह बाकी है। मानसून के बाद उमस वाली गर्मी शुरू होती है। 23 को आंधी-बारिश के आसार हैं। 24 मई को ओलावृष्टि, आंधी, तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 27 मई तक मौसम में बदलाव लगातार रहेगा। भारी बारिश के येलाे और ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने हिमाचल में एडवाइजरी जारी की है। लोगों को ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है जहां पर तेज तूफान आने की ज्यादा संभावना रहती है।