अमृतसर : रेलवे स्टेशन भगतांवाला-तरनतारन के अधीन किलोमीटर नंबर 7/12-13 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत्क व्यक्ति की उम्र 30-35 वर्ष के लगभग प्रतीत होती है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
शव को पहचान के लिए भेज दिया गया है। पुलिस स्टेशन जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी ने फिलहाल धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
