HomeMohaliपंजाबः इस मामले में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

पंजाबः इस मामले में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः गांव सैदांवाली निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते परिवार  वालो ने आग बुझाई और समिति सदस्यों के सहयोग से उसे अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित पिछले काफी समय से फसलों के ना होने से परेशान था। अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय धर्मपाल के रिश्तेदार ने बताया कि वह जमीन हिस्से पर लेकर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

लेकिन पिछले दो सालों से फसल न होने से उस पर कर्ज अधिक हो गया और वह परेशान रहने लगा। जिसके चलते कल रात उसने घर के बाहर आकर खुद पर तेल छिडकर आग लगा ली। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले एकत्र हएु और बउी मशक्त से आग बुझाई और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिन्होंंने घनी धुंध में वहां पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर डाक्टरों के अनुसार धर्मपाल के शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत  तक झुलसा है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -