Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार , देखे...

पंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार , देखे वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर:  मामूली घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि  महिला के गर्भ में जुड़वाँ बच्चे थे। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर से बांध दिया, ताकि वह अपनी जान बचाने की कोशिश भी न कर सके। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

मृतक महिला की पहचान पिंकी (23) और आरोपी पति की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।  पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बाबा बकाला साहिब के गांव बूले नंगल की है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। 

दोनों अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे। घटना की जानकारी देते हुए मृतिका की मां ज्योति ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ब्यास थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से  2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -