Punjab Govt Advertisement
HomePunjabMogaपंजाबः संयुक्त किसान मोर्चे की महा रैली में शामिल होने के लिए...

पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चे की महा रैली में शामिल होने के लिए सैंकडो किसान हुए रवाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः किसानों द्वारा केंद्र सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चे की 18 किसान यूनियन की ओर से पंजाब के बरनाला में महा पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पंजाब के इलावा दूसरे राज्यों से किसान पहुंच रहें है। वहीं मोगा से भी सैकड़े किसान आज बरनाला के लिए रवाना हुए हैं। वही किसानों ने कहा कि आज बरनाला में होने वाली महा पंचायत को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी केंद्र सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो 13 फरवरी को पंजाब भर के किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे और वहा पर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हमेशा दबाने की कोशिश करती है। किसानों ने कहा कि पंजाब में बिजली के चिप वाले मीटर न लगाए जाए। दिल्ली में शहीद हुए किसानों के परिवारों को जिनको अभी तक मुआवजा नहीं मिला वह दिया जाए और पारिवारिक मेंबर को नौकरी दी जाए। वहीं बाढ़ पीड़ित किसानों का मुआवजा दिया जाए और फसलों पर एमएसपी लागू की जाए। उन्होंने कहा कि अन्य जो भी पुरानी मांगे वह अभी तक पूरी नहीं हुई उनको भी जल्द पूरा किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -